राष्ट्रीय

अग्निपथ योजना के तहत वायु सेना में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू

आज से अग्निपथ योजना के तहत पहली भर्ती प्रक्रिया वायुसेना में शुरु होगी है। इस पद को वायुसेना ने अग्निवीर वायु का नाम दिया है। वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 जून, 2022 से 5 जुलाई, 2022 को निर्धारित की गई है।  वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जा कर जमा कर सकते हैं।

 

शैक्षणिक योग्यता व आयु-सीमा

वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जन्मतिथि 29 दिसंबर 1999 और 29 जून, 2005 के बीच की होनी चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, शैक्षणिक योग्यता साइंस और नॉन साइंस स्ट्रीम के लिए अलग रखी गई है।

इन चरणों में होगा उम्मीदवारों का चयन

 

  1. ऑनलाइन टेस्ट।
  2. शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT)
  3. मेडिकल टेस्ट।
  4. अंतरिम चयन सूची- 1 दिसंबर, 2022
  5. इनरोलमेंट- 11 दिसंबर, 2022

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button