uttarakhandउत्तराखण्ड

दुखद: मसूरी में हाथी पांव रोड पर कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

मसूरी :-   मसूरी के हाथी पांव रोड के पास एक कार खाई में गिर गई। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि कार से एक शव बरामद हुआ है। जबकि दो शवों को खाई से निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।  आज जिला नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मसूरी में हाथीपांव रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से SI लक्ष्मी रावत के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर एक कार (HR42F2676) लगभग 500 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें 03 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।  SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाई व वाहन में से 02 शवों को निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। जबकि तीसरे व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में ही निकाल दिया गया था। स्थानीय पुलिस द्वारा तीनों मृतकों की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News