उत्तर प्रदेश

ताजमहल में दिखी पर्यटकों की भीड़, ताज में प्रवेश के लिए पर्यटकों के बीच हुई मारामारी

आज ताजमहल में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली, भीड़ के चलते ताजमहल में प्रवेश के लिए मारामारी मची रही। पुरानी मंडी चौराह स्थित ताज के गेट पर धक्का-मुक्की हो गई। इस बीच कई विदेशी पर्यटक, बच्चे और महिलाएं फंस गईं। भीड़ के कारण बच्चे बिलख उठे साथ ही बुजुर्ग पर्यटक बेहाल हो गए। भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएं भी फेल नजर आईं।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ताजमहल समेत सभी स्मारकों में 15 अगस्त तक पर्यटकों का निशुल्क प्रवेश है। इसके कारण ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। वीकेंड के कारण शनिवार को हजारों की तादाद में पर्यटक पहुंचे। हालांकि, भीड़ को देखते हुए ताज के मुख्य गुंबद पर पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। पर्यटक सिर्फ ताज परिसर में ही भ्रमण कर पाए। आगरा किला, एत्माद्दौला और सिकंदार स्मारक में भीड़ रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News