उत्तराखण्डहिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार गरमाने के लिए उत्तराखंड भाजपा ने 20 और नेताओं के नामों की सूची की जारी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार गरमाने के लिए भाजपा ने वहां भेजे जाने वाले नेताओं के नामों की सूची जारी की है। 20 और नेताओं में सरकार के मंत्री, पार्टी सांसद, विधायक व जिला पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के नाम शामिल हैं। ये सभी नेता चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों का प्रचार टीम का सहयोग करेंगे।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को इस टीम के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। सूची में सांसद अजय टम्टा व नरेश बंसल, मंत्री धन सिंह रावत व सौरभ बहुगुणा, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, आदेश चौहान, खजान दास, अरविंद पांडेय, शिव अरोड़ा , प्रमोद नैनवाल , सहदेव पुंडीर, बृजभूषण गैरोला व पार्टी के अन्य प्रमुख नेता भूपाल राम टम्टा, फकीर राम टम्टा, मोहन सिंह बिष्ट, शक्ति लाल शाह, दुर्गेश्वर लाल, कैलाश शर्मा , बलवंत सिंह भौरियाल व देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान के नाम शामिल हैं।

चौहान ने बताया कि उत्तराखंड से 30 लोगों की एक टीम सितंबर माह से ही हिमाचल में चुनाव प्रबंधन में जुटी है। इस टीम के समन्वय का कार्य प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी देख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News