उत्तर प्रदेश

55 लाख से ज्यादा छात्रों का आज इंतजार होगा समाप्त, यूपी बोर्ड का रिजल्ट थोड़ी देर में होगा जारी

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज जारी करने वाला है। 55 लाख से ज्यादा छात्रों  का इंतजार, जोकि आज समाप्त हो जाएगा। यूपी बोर्ड के अध्यक्ष आज दोपहर 2 बजे रिजल्ट की घोषणा करेंगे। रिजल्ट जारी होने पर छात्र upresults.nic.in , upmsp.edu.in , results.upmsp.edu.in वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस वर्ष यूपी में बोर्ड परीक्षा में 55 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। छात्र आज से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

पिछले कुछ वर्षों से परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। सत्र 2022- 23 का परिणाम 25 अप्रैल को आया था। वह भी अपने- आप में रिकॉर्ड ही था, लेकिन इस बार बोर्ड ने उस रिकॉर्ड को भी तोड़ने की तैयारी कर ली थी। परीक्षा कराने से लेकर कॉपियों के मूल्यांकन में पहले ही रिकार्ड बनाया गया। परीक्षा और मूल्यांकन का काम 12-12 दिन में पूरा करा लिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News