अपराधराष्ट्रीय

प्रेमी के घर पहुंची छात्रा को पिता ने कुल्हाड़ी से काटा

मुरादाबाद: आज भी समाज में ऐसे लोग हैं जो प्रेम को अच्छा नहीं समझते उस पर विजातीय मामला हो तौ और भी दिक्कतें आती हैं। ऐसा ही प्रेम प्रसंग के चलते आनर किलिंग का मामला सामने आया है भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की 17 वर्षीय बेटी बारहवीं कक्षा की छात्रा साथ पढ़ने वाले विजातिय सीपाठी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।धवार सुबह छह बजे छात्रा प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं बैठ गई। वह जिद करने लगी कि वह प्रेमी से शादी करेगी और अब यहीं रहेगी। इससे युवक के परिवार में हड़कंप मच गया।

युवक का पिता गांव निवासी प्रधान के घर पहुंचा और उसने पूरे मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि प्रधान ने छात्रा के पिता से फोन पर बात की और अपनी बेटी को समझाकर वापस ले जाने के लिए कहाए लेकिन छात्रा के पिता और भाई नहीं आए। उन्होंने कहा कि वह खुद ही बेटी को समझाकर वापस घर भेज दें। प्रधान और अन्य ग्रामीणों के समझाने के बाद भी छात्रा ने घर लौटने से इनकार कर दिया। इसी बीच छात्रा के परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने भी छात्रा को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही और उसने घर लौटने से साफ इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि इसी बीच छात्रा के पिता और भाई हाथों में कुल्हाड़ी और चाकू लेकर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने छात्रा पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच युवक अपनी जान बचाकर मौके से भाग गया। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News