राष्ट्रीय

पहली बार देश के बाहर नारी शक्ति लहराएगी अपना परचम, युद्धाभ्यास में महिला फाइटर लेंगी भाग

भारत:- पहली बार देश के बाहर होने वाले युद्धाभ्यास में भारतीय वायु सेना की महिला फाइटर पायलट भाग लेंगी। वह जापान में होने वाले युद्धाभ्यास में भारतीय दल का हिस्सा होंगी। इससे पहले फ्रांसीसी वायु सेना के अलावा भारत आने वाली विदेशी सेनाओं के दलों के साथ इन महिला पायलटों ने युद्धाभ्यास में भाग लिया है। हालांकि, यह पहली बार है कि जब वे किसी विदेशी जमीन पर अपना रण-कौशल दिखाएंगी।


युद्धाभ्यास में तीन महिला पायलट लेंगी हिस्सा

जानकारी के मुताबिक, वायुसेना की पहली तीन महिला पायलटों में से एक स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी युद्धाभ्यास में प्रतिभाग करने के लिए जल्द ही जापान रवाना होंगी। अवनी SU-30MKI की फाइटर पायलट हैं। अवनी की बैचमेट स्क्वाड्रन लीडर भावना कंड ने SU-30MKI को भारतीय हथियारों से लैस सबसे घातक और बेहरतीन प्लेटफार्म करार दिया।

16 जनवरी से शुरू होगा युद्धाभ्यास

वायु सेना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ‘वीर गार्जियन 2023’ 10 दिवसीय युद्धाभ्यास 16 जनवरी से 26 जनवरी तक ओमिटामा में हयाकुरी एयर बेस और इसके आसपास के हवाई क्षेत्र व सयामा में इरुमा एयर बेस पर आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News