उत्तराखण्ड

पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान के चलाते हुए चकराता क्षेत्र में 18 होटल और रिजॉर्ट्स का हुआ चालान

पर्यटन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान चलाते हुए चकराता क्षेत्र में चल रहे होटल, होम स्टे व रिजॉर्ट का निरीक्षण किया गया, साथ ही अनियमितता मिलने पर चालानी और जुर्माने की कार्रवाई की गई। पंजीकृत न पाए जाने पर अट्ठारह होटल, होम स्टे व रिजॉर्ट के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद पुलिस-प्रशासन लगातार होम स्टे और रिजॉर्ट्स का निरीक्षण कर रहे हैं. देहरादून में सहायक पर्यटन अधिकारी एचएल आर्य के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया, टीम द्वारा चकराता बाजार पुरोड़ी व आसपास चल रहे 34 होटल, होम स्टे व रिजॉर्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चार होम स्टे व 7 होटल पंजीकृत मिले, जबकि पांच होटल बंद पाए गए।

वहीं 18 लोगों के खिलाफ दस दस हजार के चालान किये गए, दो होटलों के कर्मचारियों का सत्यापन न पाए जाने पर उनके खिलाफ भी पुलिस द्वारा 83 पुलिस एक्ट में दस दस हजार के चालान की कार्रवाई की गई। पर्यटन अधिकारी एचएल आर्य ने बताया कि सभी अपंजीकृत होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट संचालकों को एक सप्ताह के भीतर पंजीकरण की कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गयी है, साथ ही छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News