राष्ट्रीय

चार पाकिस्तानी चैनल और 22 यूट्यूब चैनल ब्लॉक

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ गलत जानकारी देने वाले ऐसे 22 यूट्यूब चैनलों पर मोदी सरकार की शुरू हुई डिजिटल स्ट्राइक । सरकार ने 22 यूट्यूब चैनल को भी ब्लॉक किया है इनमें चार पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक ये यूट्यूब चैनल भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित भ्रामक जानकारी फैला रहे थे यही कारण रहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से इन चैनलों को ब्लॉक किया गया है। इसके अलावा तीन ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज़ वेबसाइट को भी ब्लॉक कर दिया गया है। आपको बता दें कि अफवाह फैलाने वाले ऐसे चैनलों के खिलाफ सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है।

इससे पहले भी कई सारे ऐप्स और चैनलों को ब्लॉक किया जा चुका है। ये यूट्यूब चैनल टीवी न्यूज़ चैनलों के लोगो और झूठे थंबनेल के साथ दर्शकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। इन चैनलों को आईटी नियम 2021 के तहत ब्लॉक किया गया है। जिन चैनलों को ब्लॉक किया गया है उनकी व्यूवरशिप 260 करोड से अधिक थी। ये लगातार भारत के संवेदनशील मुद्दों को लेकर झूठी खबर प्रसारित करते थे। इतना ही नहीं सरकार को लेकर की यह लगातार भ्रामक खबर प्रसारित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News