राष्ट्रीय

कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री पद के रूप में कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने ली शपथ

आज कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके अलावा डीके शिवकुमार ने नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आठ अन्य विधायकों को सिद्धारमैया मंत्रीमंडल में जगह मिली। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचीं। वहीं गैर-भाजपा शासित राज्यों के कई सीएम भी इस मौके पर समारोह में पहुंचे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के अलावा विधायक सतीश जरकीहोली, डॉ. जी. परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News