uttarakhandउत्तराखण्ड

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने दी जानकारी गढ़वाल में तीन स्थानों पर बनेगा मिनी स्टेडियम, कॉलेजों में खुलेगा जिम्नेजियम

उत्तराखंड:-  गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडविया ने गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में तीन स्थानों में मिनी स्टेडियम बनाने को अपनी सहमति दे दी है। साथ ही लोकसभा क्षेत्र के कॉलेजों में केंद्र सरकार की सहायता से जिम्नेजियम भी खोले जाएंगे। बलूनी ने शुक्रवार को मनसुख मंडविया से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव रखा। कहा, गढ़वाल के युवा खेलों में काफी रुचि रखते हैं, लेकिन खेलों की उचित व्यवस्था, वातावरण एवं इसके लिए उचित इन्फ्रास्ट्रक्चर का अभाव है।

बलूनी ने कहा, केंद्रीय मंत्री ने तीन मिनी स्टेडियम बनाने को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दी है, जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। साथ ही लोकसभा क्षेत्र में आने वाले विभिन्न कॉलेजों में जिम्नेजियम भी खोलने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बलूनी ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। कहा, इन मिनी स्टेडियम के खुलने से गढ़वाल के युवाओं को देहरादून या दूर किसी अन्य शहर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मिनी स्टेडियम के खुलने से गढ़वाल लोस के सभी जिलों के युवाओं को खेलों में उत्तराखंड का नाम रोशन करने में काफी मदद मिल सकेगी। कई प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवा प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News