उत्तराखण्ड

देहरादून के नये नगर आयुक्त मनुज गोयल ने संभाला कार्यभार

देहरादूनः देहरादून के नगर आयुक्त अभिषेक रूहेला के उत्तरकाशी स्थानान्तरण होने के बाद अब नगर निगम के नए नगर आयुक्त मनुज गोयल ने आज आपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

आपको बता दें कि वे पहले उत्तरकाशी के डीएम थे जबकि पूर्व में नगर आयुक्त रहे अभिषेक रूहेला को उत्तरकाशी का डीएम बनाया गया है। महापौर सुनील उनियाल गामा ने आज नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त मनुज गोयल का स्वागत किया।

मेयर ने नगर आयुक्त को निगम की विभिन्न योजनाओं से अवगत भी करवाया साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। नव नियुक्त नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कहा कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना और विकास कार्यों पर समय से काम पूरा करवाना उनकी प्राथमिक्ता में होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News