उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की जताई संभावना

15 दिसंबर से बदलेगा मौसम, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन 4 राज्योंल में बारिश-बर्फबारी के आसारमौसम विभाग ने 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। नौ से 11 दिसंबर के बीच उत्तराखंड जम्मू कश्मीर लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कोहरा छाने के साथ कुछ जगहों पर हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है।ठंड अब असर दिखाने लगी है। खासकर सुबह-शाम पारा लुढ़क रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में पारा एक डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आने वाले तीन दिनों में प्रदेश का न्यूनतम तापमान कही-कहीं एक डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दोपहर बाद हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी होगी

मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा व इसके आसपास के घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहेगा। हल्के बादलों के बीच दिन भर धूप खिली रहेगी। दोपहर बाद हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। बागेश्वर में भी सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News