उत्तराखण्ड

हरीश रावत बोले- ‘BJP मुझे जेल में डालने की फिराक में’, अमित शाह को ललकारा- ‘साबित करें अपना बयान’

देहरादून. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ दो बड़े हमले बोलते हुए कहा कि एक तो भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार उन्हें सीबीआई के ज़रिये जेल में डालने की कोशिश कर रही है. वहीं, उन्होंने हाल में घसियारी कल्याण योजना के शुभारंभ के लिए उत्तराखंड दौरे पर आए अमित शाह के बयान पर आपत्ति दर्ज करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री को चुनौती दे डाली है कि वह जो आरोप कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर लगाकर गए, उसे साबित करके दिखाएं. यह चुनौती रावत ने उस बयान पर दी, जिसमें शाह ने कहा था कि कांग्रेस सरकार में मुस्लिमों को नमाज़ करने के लिए हाईवे रोक दिया जाता था.

 

‘शाह मुझे दे गए धमकी और गलत बयानियां’
स्टिंग मामले पर हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए कहा कि अमित शाह उन्हें चुनौती के अंदाज़ में एक धमकी देकर गए हैं. ‘सीबीआई के ज़रिये मुझे तोड़ने की कोशिश की जा रही है, हो सकता है मुझे जेल में डाल दिया जाए. लेकिन मेरा न्याय उत्तराखंड की जनता और भगवान केदार करेंगे.’ इसके आगे रावत ने कहा कि शाह मेरा और भाजपा सरकार दोनों का स्टिंग सामने रखें और जनता को तय करने दें कि भ्रष्टाचार कहां हुआ. शाह के बयानों हरीश रावत ने भाजपा का अहंकार करार दिया. इधर, बीजेपी ने स्टिंग का जिन्न बोतल से बाहर निकालने की बात करते हुए कहा कि रावत खुद इस मामले को तूल देना चाह रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News