उत्तराखण्डचिंतनजनसमस्याराजनीति

मोदी सरकार बना रही दो हिंदुस्तान: राहुल गांधी

देहरादून: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज धर्मनगरी हरिद्वार के मंगलौर में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के जनता को संबोधित करते हुए राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार दो हिंदुस्तान बना रही है। एक अरबपतियों का और दूसरा बेरोजगारों का।
राहुल गांधी ने कहा, मोदी कहते हैं देश के अन्दर 70 सालों में कुछ नही हुआ वो बतायें ये सड़कें क्या जादू से बनी हैं, कौन सी दुनिया में रहते हैं मोदी। जब कोरोना आया लाइट जलवाई, ताली बजवाई ये क्या था राहुल गांधी ने कहा प्रदेश में उनकी सरकार बनने पर चार लाख युवाओं को उत्तराखंड में रोजगार देंगे। प्रदेश में 500 का गैस सिलिंडर मिलेगा।हम न्याय योजना लाए हैं पांच लाख परिवारों को हमारी पार्टी 40 हजार रूपये की धनराशि देगी।राहुल गांधी ने कहा उत्तराखंड में तीन मुख्यमंत्री बदले क्योंकि वे भ्रष्‍टाचार में संलिप्त थे। दिल्ली में सरकार नहीं राजा बैठा है। हमें गरीबों की सरकार, रोजगार दिलाने वालों की सरकार चाहिए। राहुल ने किसानों से पूछा,मोदी सरकार ने क्या मदद की तीन कानून लाए । राहुल ने कहा, मुझे नरेन्द्र मोदी से डर नहीं लगता हंसी आती है उनका घमंड देख कर ।

राहुल ने कहा कोरोना में जब वेंटिलेटर, दवा, आक्सीजन की जरूरत थी तब ये सरकार कहां थी। यह काम सरकार का था पर हमने कि‍या। अब सरकार बोलती है कि‍ ऐसा क्यों किया। यूपीए की सरकार ने 23 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला। मोदी सरकार ने उन्हें फिर गरीबी में धकेल दिया ।राहुल ने कहा कोरोना आया मोदी बोले थाली बजाओ, मोबाइल की लाइट जलाओ, ये मोदी कि सच्चाई है।राहुल ने तीखे हमले बोलते हुए कहा कि नोटबंदी के दौरान किसी अरबपति को लाईन में लगते हुए देखा क्या ? जनता से कहा था नोटबन्दी से कालाधन बन्द हो जायेगा हुआ क्या। मोदी सरकार ने जीएसटी लागू करके सारे काम धंधे ठप कर दिए युवा बेरोजगार हो गए। राहुल ने कहा, मुझ पर ईडी का दबाव नहीं चलता में दबाव में नही आता। मोदी ने नोटबंदी करके देश को बर्बाद कर दिया।

राहुल गांध ने कहा कि गरीबों के लिए देश मे जगह नहीं है। चीन ने भारत की जमीन दबाई है नरेन्द्र मोदी उस पर नहीं बोलते। जानकारी के मुताबिक तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के बाद जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में तीन बजे से चार बजे तक जनसभा करेंगे। इसके बाद वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल भी आज ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर और सितारगंज में चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं पार्टी के स्टार प्रचारक व कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी कल हल्द्वानी व जसपुर में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News