अपराधराष्ट्रीय

गुटखा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर रेड,करोड़ों बरामद

हमीरपुर: दयाल गटखा वपारी के प्रतिष्ठाान और घर पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग की टीम ने रेड डाली। टीम ने करीब 18 घंटे तक जांच पड़ताल की टीम को रेड में करीब साढ़े छह करोड़ की नकदी और बड़ी मात्रा में सोना भी मिला । सीजीएसटी की टीम ने बरामद नकदी व अन्य सामान तीन बक्सों में भरकर एसबीआई के अधिकारियों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक जांच में ये भी पता चला है कि गुटखा व्यवसायी अपना करोड़ों का गोरखधंधा अपने दो नौकरों के नाम से कर रहा था । आवास व फैक्टरी से मिले कागजातों से टैक्स चोरी की भी पुष्टि हुई है। टीम जल्द ही व्यवसायी के खिलाफ टैक्स चोरी का मुकदमा भी दर्ज करा सकती है।

आपको बता दें कि कानपुर की सीजीएसटी की टीम ने दयाल गुटखा के निर्माता पुरानी गल्ला मंडी निवासी व्यवसायी जगत गुप्ता के आवास पर छापा मारा। आवास के नीचे के हिस्से में ही गुटखा फैक्टरी भी संचालित है। सूत्रों के अनुसार टीम के हाथ कुछ ऐसे कागजात भी लगे हैं जिनसे साबित होता है कि जगत अपना पूरा कारोबार अपने दो पुराने नौकरों राकेश पंडित और सहदेव गुप्ता के नाम से चला रहा है।

जगत ने साल 2013 के बाद दयाल गुटखा का रजिस्ट्रेशन राकेश पंडित और तंबाकू का रजिस्ट्रेशन सहदेव गुप्ता के नाम से करा रखा है। दोनों ही जगत के मुनीम बताए जाते हैं ऐसे में देखना होगा कि सीजीएसटी की टीम अपनी कार्रवाई जगत के खिलाफ करती है या फिर इन दोनों मुनीम के खिलाफ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News