राष्ट्रीय

 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक, देश को दिया जश्न मनाने का एक बार फिर मौका

नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है, इसे पहले नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश को जश्न मनाने का मौका दिया था, वहीं एक बार फिर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वो इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। साथ ही इस प्रतियोगिता में कोई भी पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष हैं। सोशल मीडिया के द्वारा  प्रधानमंत्री मोदी और पहलवान बजरंग पूनिया तक कई दिग्गजों ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।

नीरज चोपड़ा से पहले महिलाओं में दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था। नीरज ने चौथे राउंड में 88.13 मीटर दूर भाला फेंकर रजत अपने नाम किया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने दूसरे राउंड में 90.46 दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News