uttarakhandउत्तराखण्ड

जिलाधिकारी सविन बंसल का एक्शन मोड, स्कूलों की दशा सुधारने की पहल

देहरादून;- जिलाधिकारी सविन बंसल देहरादून में तैनाती के बाद से ही तमाम व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। अब जिलाधिकारी ने स्कूलों की दशा सुधारने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।

डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दो टूक कहा कि कोई भी बच्चा जमीन पर बैठा न दिखे। इसके लिए फर्नीचर की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही कहा कि चाक (कैल्शियम कार्बोनेट) वाले ब्लैकबोर्ड भी हटाए जाएं और इनकी जगह व्हाइटबोर्ड का प्रयोग किया जाए। क्योंकि, चाक के संपर्क में आने से बच्चों को पेट दर्द, मतली, उल्टी, कब्ज, दस्त, एलर्जी आदि की समस्या हो सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News