उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की भेंट, केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही प्रति पैक्स की धनराशि को बढ़ाने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय सहकारिता मंत्री से केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही प्रति पैक्स ₹50 हजार की धनराशि को बढ़ाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 670 पैक्स के लिए ₹3.35 करोड़ की धनराशि आंकलित की गई है, यह प्रति पैक्स किए गए व्यय के सापेक्ष कम है। उत्तराखण्ड पैक्स कम्यूटरीकरण में अग्रदूतों में से एक है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्यों को प्रदत्त की जानी वाली सहायता को 90:10 के अनुपात में मिलने से उत्तराखण्ड को बड़ी राहत मिलेगी।

उत्तराखण्ड में 670 पैक्स द्वारा कुल ₹18.76 करोड़ का व्यय किया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की 108 से अधिक पैक्स लाइव हो चुकी हैं, जो सॉफ्टवेयर पर अपना दैनिक लेन-देन कर रही है। अवशेष 502 समितियों का कार्य अगले 6 महीनों में पूर्ण किया जाना है। मुख्यमंत्री ने सभी प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों को कम्प्यूटरीकृत करने के निर्णय पर केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे समितियों के कामकाज में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और सहकारी क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण सुधारों में से एक साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News