उत्तर प्रदेश

रोडवेज बस में चलते समय लगी अचानक आग, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

 

आज दोपहर बाराबंकी के सफेदाबाद में लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर लखनऊ और बाराबंकी जिलों की सीमा के पास एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। यह देखकर चालक ने बस रोक दी और आनन-फानन में परिचालक की सहायता से बस के अंदर बैठी 40 से अधिक सवारियों को बाहर निकाला।

सूचना पाने के बाद लखनऊ और बाराबंकी से फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। अफरातफरी के बीच जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ियां बस की आग बुझाती तब तक बस जल चुकी थी। केवल उसका ढांचा खड़ा था। बस में आग लगने के कारण करीब एक घंटे तक हाइवे पर एक तरफ का यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान हाइवे पर दोनों और लंबा जाम लग गया और लोग दहशत में दिखे। अग्निशमन विभाग के अनुसार शार्ट सर्किट के कारण बस में आग लगी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News