उत्तर प्रदेश

उन्नाव में भारी बारिश का कहर, दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत

उन्नाव जिले में पिछले 48 घंटे से भारी बारिश जारी है, वहीं भारी बारिश के चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है,  उन्नाव के दो अलग थाना क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। उन्नाव जिला अधिकारी ने भारी बारिश की वजह से हुई जनहानि को लेकर एक नंबर जारी किया है, इस पर लोग फोन कर उनके आसपास बारिश की वजह से दुर्घटना के बारे में प्रशासन को सूचित कर सकते हैं।

उन्नाव में पिछले 48 घंटों से हो रही भारी बारिश की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई है, इनमें गुरुवार को असोहा थाना क्षेत्र के कथा गांव में एक कच्ची दीवार गिरने से मां के साथ सो रहे तीन बच्चों की मौत हो गई। महेशगंज थाना क्षेत्र के गांव में एक कच्ची दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

असोहा थाना क्षेत्र के कथा में मरने वालों में अंकित (20), उन्नति (6), अंकुश (4) वर्ष है, यह तीनों अपनी मां के साथ रात में सो रहे थे। तभी दीवार भरभरा कर गिर गई, इससे यह सभी दीवाल के नीचे दब गए। हालांकि मां को चोटें नहीं आई हैं, लेकिन इन तीनों सगे भाई बहन की मौत हो गयी है।

उन्नाव जिला अधिकारी रवि कुमार ने दुर्घटनाओं को लेकर कहा कि उन्नाव शहर में भारी वर्षा के कारण कहीं भी कोई दुर्घटना की संभावना हो या घटी हो या जलभराव की समस्या हो तो कृपया 0 515 2820 791/ 0 515 2820 799 और 9454 4171 65 नंबरों पर तत्काल सूचना देकर मदद पा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News