राष्ट्रीय

अग्निवीर योजना: एयरफोर्स अग्निवीर वायु ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए कितने आवेदन हुए दर्ज ?

भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु भर्ती के लिए रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन 24 जून से 05 जुलाई तक हुआ था। इसके लिए एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया था, वहीं, अब वायुसेना ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस भर्ती के लिए रिकॉर्ड 7,49,899 उम्‍मीदवारों ने रजिस्‍ट्रेशन किया गया है, इससे पहले तक किसी भी रिक्रूटमेंट साइकिल में अधिकतम आवेदन 6,31,528 दर्ज किए गए थे।

अग्निपथ स्‍कीम की घोषणा के बाद देशभर के युवाओं ने इसके खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया था, बावजूद इसके बड़ी संख्‍या में युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए आवेदन किए हैं। थल सेना ने भी अग्निवीर भर्ती रैली का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और नेवी में भी अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन जारी हैं। अग्निपथ स्‍कीम के तहत किसी भी सेना में उम्‍मीदवारों को केवल 4 वर्षों के लिए भर्ती किया जाएगा जिसके बाद आवश्‍यकता होने पर, अधिकतम 25 फीसदी उम्‍मीदवारों को ही पर्मानेन्‍ट किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button