अपराधराजनीति

पूर्व सी.एम. लालू यादव को चारा घोटाला केस में 5 साल की सजा

राजद मुखिया और बिहार के पूर्व सी.एम लालू यादव को बड़ा झटका लगा है आपको बता दें स्पेशल सीबीआई अदालत ने चारा घोटाला मामले में लालू यादव को 5 साल की सजा सुनाई है इसके साथ ही लालू यादव पर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। गौरतलब है कि चारा घोटाला का यह डोरंडा मामला है जोकि 5वां केस है।
इससे पहले लालू यादव को डोरंडा कोषागार के 139.35 करोड रुपए के गबन के मामले में दोषी करार दिया गया था। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के न्यायाधीश एस के शशि ने 15 फरवरी को लालू यादव समेत 38 आरोपियों को इस मामले में दोषी करार देते हुए सजा पर सुनवाई के लिए 21 फरवरी की तारीख तय की थी। चारा घोटाले में गबन के मामलों में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पहली बार 30 जुलाई 1997 को जेल गए और तब वह 134 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News