अपराधउत्तराखण्ड
बड़ी खबर:- देहरादून से दिल दहलाने वाली खबर, मॉल के बाहर सड़क पर कूड़े में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बड़ी खबर:- देहरादून के हाथीबड़कला से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला की हत्या कर सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सिर और पैर में गहरी चोट के निशान है। पुलिस ने शक के आधार पर सामने के सुलभ शौचालय के कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है।
पुलिस ने बॉडी मोर्चरी में रखवाई। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। रात में किसी समय एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर हत्या कर दी। एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि शाम तक घटना का खुलासा किया जा सकता है।




