राजनीति

देहरादून-खिलाड़ियों के मनोबल बढ़ाने की दिशा में कर रही सरकार प्रयास

 

 

देहरादून; कहते  है की खेल कूद हमको हर बीमारी से दूर रखने में सहायक रहता  है इसी तर्ज पर खेल मंत्री  रेखा आर्या  ने बहुददेशीय क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में  आज उत्तराखंड सचिवालय बैडमिन्टन क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक बैडमिन्टन परेड ग्राउंड स्थित बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस दौरान कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे समस्त खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की ।

 

बैडमिन्टन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथी के तौर पर सचिवालय के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए श्रीमती रेखा आर्या  ने कहा कि अगर तन मन को स्वस्थ रखना है तो खेल जरूरी है, उन्होंने कहा कि खेल से सम्पूर्ण शरीर फिट रहता है , और मन शांत रहता है जिससे हम अपने काम पर एकाग्रता से काम कर सकते हैं । और इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। श्रीमती रेखा आर्या जी ने कहा कि खेल के लिए ही वो आजकल जगह जगह जाकर स्टेडिम, इंडोर स्टेडिम की दशा देख रही हैं, ताकि खेलों को सही दिशा मिल सके

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News