उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने किया टैबलेट योजना का शुभारंभ

देहरादन : देहरादन उत्तराखण्ड के सी.एम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों के कक्षा 12 तक के छात्रों को निःशुल्क टैबलेट योजना का शुभारंभ कर दिया है। राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज ‘‘स्मार्ट स्कूल’’ से टेबलेट योजना की शुरुआत करी गई। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि मेरा सपना था कि प्रदेश के सभी 10वीं और 12वीं बोर्ड छात्रों के हाथों में टैबलेट हों। कोरोनाकाल में देखागया था कि गरीब विशेषकर सरकारी स्कूलों के बच्चों को आनलाइन पढाई से वंचित रहना पड़ा था। इसे देखते हुए निःशुल्क टैबलेट देने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, टेबलेट योजना से एक लाख 69 हजार स्कूली छात्रों को लाभ मिलेगा। हर छात्र को डीबीटी के माध्यम से 12 हजार रुपये की धनराशि दी जा रही है जिससे वे उच्चकोटि के टेबलेट खरीद सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो छात्र नौवीं और 11वीं में हैं ऐसे छात्रों को अगले साल टेबलेट मिलेंगे उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News