राष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू को आज दी जाएगी विदाई

राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है, संसद में आज उनको विदाई दी जाएगी जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से होगी, अब उनकी जगह जगदीप धनखड़ देश के नए उपराष्ट्रपति होंगे, उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू के विदाई समारोह के दौरान पीएम मोदी के अलावा विपक्षी दलों के सभी नेता मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट करेंगे, वर्तमान उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू 10 अगस्त को अपना पद छोड़ देंगे और उनके उत्तराधिकारी जगदीप धनखड़ 11 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेकर कार्यभार संभालेंगे।

9 अगस्त को मुहर्रम और 11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार होने की वजह से सदन की कोई बैठक नहीं होगी, सदन के सभी सदस्यों की ओर से आज शाम को जीएमसी बालयोगी सभागार में नायडू के लिए विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा, जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू को एक स्मृति चिन्ह भेंट करेंगे, इसके साथ ही रात को एक डिनर का आयोजन भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News