अपराधउत्तराखण्ड

सीबीआइ की “ईपीएफओ” हल्द्वानी ,देहरादून कार्यालय में रेड

देहरादून : ईपीएफओ कार्यालय में गड़बड़ी की शिकायत पर सीबीआइ की टीम ने हल्द्वानी और देहरादून के आफिस में रेड डाली है। मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआइ को लंबे समय से ईपीएफओ देहरादून और हल्द्वानी को लेकर गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर आज बुधवार को सीबीआइ देहरादून ने पांच- पांच सदस्यीय दो टीम बनाकर देहरादून जीएमएस रोड और हल्द्वानी स्थित कार्यालय भेजीं।

आज दोनों टीमें ने कार्यालय खुलते ही रेड डाल दी। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में टीम ने कर्मचारी भविष्य निधि के ऑफिस में 2021-22 वित्तीय वर्ष के अभिलेखों को भी जांचा। सीबीआइ टीम के कार्यालय पहुंचने के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। दोनों कार्यालयों में पड़ताल की फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी इसके बाद जो भी खामियां पाई जाएंगी उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News