उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी से बेरोजगार संघ एवं पीसीएस मुख्य अभ्यर्थी संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने की वार्ता

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सूझबूझ व सार्थक प्रयास की बदौलत विगत दिनों देहरादून में युवाओं के आंदोलन व लाठीचार्ज से उपजी विषम परिस्थिति का पटाक्षेप हो गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज बेरोजगार संघ एवं पीसीएस मुख्य अभ्यर्थी संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार निष्पक्ष, नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून उत्तराखण्ड राज्य में लागू हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को होने वाली पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा को शांति पूर्ण, निष्पक्ष और नकल विहीन कराने के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र तक आने-जाने के लिए नि:शुल्क परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News