uttarakhandउत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान, 28 सितंबर को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आज 28 सितंबर को उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर के आसार हैं। इन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News