uttarakhandउत्तराखण्ड

निर्दलीय विधायक उमेश कुमार गरजे मानसून विधानसभा सत्र में, कहा गुप्ता बंधु की हो ed जांच सरकार गिराने की भी फिराक में गुप्ता बंधु

गैरसैंण में आयोजित हो रहे उत्तराखंड सरकार के मानसून विधानसभा सत्र के दौरान खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने जमकर गुप्ता बंधुओ पर हमला बोलते हुए उनके खिलाफ सरकार से ed जांच की भी मांग की है। सदन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उमेश कुमार ने बताया है कि गुप्ता बांधों को समय-समय पर उत्तराखंड में बहुत ज्यादा तवज्जो मिली उनका मुख्यमंत्री और राज्यपाल स्तर की सुरक्षा मिली और बाहर से आने पर उनको स्टेट गेस्ट स्तर की सुविधा मिलती थी आज जबकि कई देशों में उनके खिलाफ जाते चल रही हैं रेड कॉर्नर नोटिस है और एफबीआई जैसी जांच कर रही है बावजूद उसके गुप्ता बंधु के जीजा और गुप्ता बंधु अलग-अलग नाम से कई कंपनियों का संचालन कर रहे हैं उमेश कुमार ने एक और बड़ा दावा किया है कि गुप्ता बंधु 500 करोड रुपए खर्च कर सरकार गिराने की भी साजिश रच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News