उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल से राजभवन में की मुलाकात

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) से राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री के मध्य उत्तराखण्ड की विकास योजनाओं के अलावा विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।


