उत्तराखण्ड
सूचना भवन में पत्रकार व उनके परिजनों के लिए लगा नि:शुल्क कोविड टीकाकरण कैंप

आज सूचना भवन में पत्रकार व उनके परिजनों के लिए निशुल्क कोविड टीकाकरण कैंप लगाया गया है। इस कैंप में मीडियाकर्मियों के 12 से 17 वर्ष के बच्चों को भी कोविड वैक्सीन लग रही है। आज सुबह 10 बजे से शुरू हुआ कैंप शाम 5 बजे तक लगातार जारी रहेगा। जिस भी किसी वजह से अभी तक पहली व दूसरी डोज नहीं लगी है वह भी अपना टीका लगवा सकते हैं। अपना आधार कार्ड व मोबाइल फोन साथ जरूर लेकर आयें।




