उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: आज से किशोरों के वैक्सीनेशन को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू,तीन जनवरी से लगेगी कोवैक्सीन

देहरादून: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में आगामी 3 जनवरी से किशोरों को कोवैक्सीन लगेगी। आपको बता दें कि इसके लिए एक जनवरी से कोविन पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। गौरतलब है कि जिले में 15से 18 साल तक के डेढ़ लाख किशोरों को स्कूल.व कालेजों में टीका लगाया जाना है।

वहीं सीएमओ डा0 मनोज उप्रेती ने बताया कि इस चरण में उन सभी किशोरों को टीका लगाया जाएगा जिनका जन्म साल 2007 में या उससे पहले हुआ है। टीका लगवाने के लिए सभी किशोरों को पहचान पत्र के रूप में अपना आधार कार्ड या स्कूल आइ कार्ड दिखाना होगा। स्कूल आइ कार्ड के साथ मोबाइल साथ में लाना अनिवार्य होगा। किशोरों को टीका उनके विद्यालय में ही लगाया जाएगा,जो किशोर विद्यालय नहीं जा रहे हैं वे जनपद के अन्य कोविड टीकाकरण केंद्रों पर जाकर आनस्पाट पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं।इसके लिए कोविन पोर्टल पर जाकर आनलाइन पंजीकरण कर अपना स्लाट भी बुक कर सकते हैं। साथ ही ऐसे किशोर जो जनपद में रह रहे हैं पर भारत के अलावा किसी अन्य देश के नागरिक हैं वह अपना पासपार्ट दिखाकर जनपद के कोविड टीकाकरण केंद्रों में जाकर आनस्पाट पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News