PUNJAB

लुधियाना के लिए बड़ी खबर: 1 मार्च से हलवारा-दिल्ली फ्लाइट शुरू, एयर इंडिया ने जारी किया शेड्यूल।

लुधियाना वासियों का सालों लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए टर्मिनल के उद्घाटन के बाद, एयर इंडिया (Air India) ने हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रोजाना दो फ्लाइट्स का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि 1 मार्च 2026 से नियमित उड़ानें शुरू हो जाएंगी, जिससे पंजाब के ‘इंडस्ट्रियल हब’ को सीधे राजधानी से हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी।

एयर इंडिया का फ्लाइट शेड्यूल (Daily 2 Flights)

दोनों शहरों के बीच हवाई सफर का समय मात्र 1 घंटा होगा। समय-सारिणी इस प्रकार है:

रूट प्रस्थान (Departure) आगमन (Arrival)
दिल्ली से हलवारा सुबह 06:00 बजे सुबह 07:00 बजे
हलवारा से दिल्ली सुबह 07:40 बजे सुबह 08:40 बजे
दिल्ली से हलवारा दोपहर 01:35 बजे दोपहर 02:35 बजे
हलवारा से दिल्ली दोपहर 03:40 बजे दोपहर 04:40 बजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News