राष्ट्रीय

आज संसद भवन में होगी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की विदाई

देश के निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विदाई समारोह संसद भवन में आज शाम को आयोजित किया जाएगा, संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आज शाम 5 बजे होने वाले विदाई समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ ही संसद के दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा के सांसद भी मौजूद रहेंगे।

समय के अनुसार तय कार्यक्रम

राष्ट्रपति कोविंद को एक ‘स्मृति चिन्ह’ तथा संसद सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित एक ‘हस्ताक्षर पुस्तिका’ भी भेंट की जाएगी, संसद सदस्यों के हस्ताक्षर के लिए हस्ताक्षर पुस्तिका 18 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक संसद भवन के सेंट्रल हॉल में ही रखी गई थी, जिस पर दोनों सदनों के सांसदों ने अपने-अपने हस्ताक्षर किए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है, राष्ट्रपति पद से रिटायर होने के बाद कोविंद नई दिल्ली स्थित 12 जनपथ के बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे, इस बंगले में कई दशकों तक दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रहे थे, उनके निधन के बाद इस बंगले को उनके बेटे और लोकसभा सांसद चिराग पासवान से खाली करा लिया गया था, 12 जनपथ का यही बंगला रामनाथ कोविंद का नया पता होने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News