उत्तराखण्ड

संसद में दिए गए राहुल गांधी के बयान को लेकर सियासत गर्म, मुख्यमंत्री धामी ने किया कटाक्ष कहा- ‘R.A.H.U.L. ने अपने बयान से देश को किया शर्मसार

देहरादून:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसद में मणिपुर पर दिए बयान पर अब सियासत तेज हो गई है। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भारत जोड़ो यात्रा मणिपुर हिंसा और कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई। राहुल गांधी के इस बयान पर सियासत गर्म हो गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी परकटाक्ष किया। संसद में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला बोला तो वहीं अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश को शर्मसार कर दिया है। सीएम धामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि भारत माता की “हत्या” शब्द का प्रयोग कर आज R.A.H.U.L. गांधी ने पूरे देश को शर्मसार करने का काम किया है। ये “शब्द, सोच और स्वप्न” या तो मुगल आक्रांताओं व अंग्रेजों के थे या फिर आज देश तोड़ने के लिए छद्म युद्ध लड़ रहे कांग्रेस के नेतृत्व में “महागठबंधन” के हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News