उत्तराखण्ड

‘गढ़ कौथिग मेला-2022’ में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते रात को देहरादून में गढ़वाल भातृ मंडल संस्था द्वारा आयोजित ‘गढ़ कौथिग मेला-2022’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘समलौंण’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया।

गढ़ कौथिग मेला-2022
      गढ़ कौथिग मेला-2022

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस तरह के मेले एवं कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को लोक संस्कृति, गायन, नित्य के बारे में पता चलता है। उन्होंने युवाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि हमें अपने पूर्वजों से अपनी संस्कृति के बारे में जानना चाहिए,  साथ ही उसे विरासत के तौर पर आगे बढ़ाना चाहिए।

'गढ़ कौथिग मेला-2022 का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री
‘गढ़ कौथिग मेला-2022 का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में भूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम की पावन भूमि से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का बताया था, जिसके परिणाम अब दिखने लगे हैं। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, सुंदरलाल सेमवाल, जयपाल सिंह,  डॉ. कमल घनशाला सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/kilkari-echoed-in-kapoor-family-alia-bhatt-became-mother/

यह भी देखें:-https://www.youtube.com/watch?v=i_FulLITGUY&t=31s

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News