uttarakhandउत्तराखण्ड

IPS अर्चना त्यागी के घर पानी सप्लाई के वायरल वीडियो पर आईजी फायर सर्विस नीरू गर्ग ने दिए जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट मांगने का निर्देश

देहरादून:- आईपीएस अधिकारी अर्चना त्यागी के घर फायर टेंडर के द्वारा पानी सप्लाई के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आईजी फायर सर्विस नीरू गर्ग ने जांच के आदेश दिए हैं। आईजी नीरू गर्ग ने टेक्निकल अफसर से मामले की 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है। आपको बताते चलें सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उत्तराखंड अग्निशमन विभाग का वाहन EC रोड स्थित एक घर के बाहर पानी सप्लाई करता साफ तौर पर नजर आ रहा है और मौके पर खड़े लोग यह कह रहे हैं कि फायर टेंडर का या वहां क्या लोगों के घरों में पानी का सप्लाई भी करता है।

पूरे प्रकरण की विस्तार जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी फायर सर्विस विभाग बहुत जिम्मेदारी के साथ आमजन की सेवा में कार्यरत है। इस प्रकार के वीडियो से विभाग की छवि खराब होती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News