उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बरस रहे मेघ, चारों धामों समेत कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में आज भी बारिश जारी है, राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने भी आज चारों धामों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और भी बारिश के आसार हैं।

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक लगातार हल्की से मध्यम बर्फबारी होने के आसार हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News