उत्तराखण्ड

दोलाघाट स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुंच मंत्री रेखा आर्या ने लिया महादेव का आशीर्वाद,शिव महापुराण का किया श्रवण

सोमेश्वर(अल्मोड़ा) : सोमेश्वर विधानसभा प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक रेखा आर्या स्याही देवी मंडल के दोलघाट क्षेत्र पहुंची। यहां पहुंचकर मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा चुनाव में भारी मतों से उन्हें जीताने पर स्थानीय जनता का रोड शो कर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग एवं बलिदान का परिणाम है। कहा कि भाजपा की जीत में बूथ, सेक्टर, मंडल, महानगर, जिला, क्षेत्र एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है, साथ ही कहा कि दिन रात परिश्रम करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला है।

लिंक रोड का लोकार्पण करते हुई मंत्री रेखा आर्या
लिंक रोड का लोकार्पण करते हुई मंत्री रेखा आर्या

उन्होंने कहा कि उनकी जीत सिर्फ उनकी नहीं बल्कि आप सभी क्षेत्रवासियों की है। कहा कि हम सबके लिए गौरव की बात है कि हमें प्रधानमंत्री मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व मिला है, जो देशवासियों को कठिन परिस्थितियों से सहजता के साथ बाहर निकालने में सक्षम है,साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में आज प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया तल्ली रियूनी से लावासी तक लिंक रोड का लोकार्पण

वही आज अपनी सोमेश्वर विधानसभा के स्याही देवी मंडल पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर “”तल्ली रियूनी से लावासी”” तक लिंक रोड का लोकार्पण किया। इस लिंक रोड का निर्माण कार्य रू. 88.47 लाख में पूर्ण हुआ जो कि 1800 मीटर का है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस लिंक रोड के बन जाने से दोनों गावों में आवागमन करने वाली जनता को लाभ होगा।

दोलाघाट स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुंच मंत्री रेखा आर्या ने लिया महादेव का आशीर्वाद

वही इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या दोलाघाट स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहाँ उन्होंने महादेव का आशीर्वाद लिया और शिव महापुराण में सम्मलित हुई।उन्होंने कहा कि भगवान भोले नाथ का आशीर्वाद इस क्षेत्र मेें बना रहे। ऐसे कार्यक्रमों से ग्राम में धार्मिक माहौल बनता है, जिससे की ग्राम में आ रही कठिनाईयां भी दूर होती है।स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संसार में जब तक सत्यधर्म है तब तक सृष्टि है। जब संसार में असत्य धर्म का माहौल होता है तब इस सृष्टि को बचाने के लिए स्वंय प्रभु आ जाते है और असत्य धर्म का नाश कर करते है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल,जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, जिला मंत्री दीपक कन्नू शाह, मंडल उपाध्यक्ष गणेश जलाल,विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी,ग्राम प्रधान पूरन अधिकारी,महेंद्र बिष्ट,देवेंद्र नयाल सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/chief-minister-dhami-will-meet-prime-minister-narendra-modi-there-will-be-discussion-on-the-roadmap-of-strong-uttarakhand/

यह भी देखें:-https://fb.watch/jG75AryLB_/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News