uttarakhandउत्तराखण्ड
देहरादून में मूसलाधार बारिश, चंद्रबनी क्षेत्र में पानी का तेज बहाव, स्कूल से लौट रहे दो बच्चे बहे पानी में

देहरादून:- राजधानी देहरादून में मंगलवार दोपहर को मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर सड़कों पर सैलाब आ गया। इस दौरान चंद्रबनी क्षेत्र में जंगल से भारी मात्रा में पानी सड़कों पर आ गया। पानी के तेज बहाव में स्कूल से लौट रहे दो बच्चे बह गए।
आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि बच्चों को बचा लिया गया है।




