उत्तराखण्ड

लक्सर एस.डी.एम की गाड़ी का एक्सीडेंट,ड्राइवर की मौत

रुड़की: हरिद्वार जनपद के रुड़की से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां एस.डी.एम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक एसडीएम की गाड़ी का जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ है।

एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि एसडीएम के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एसडीएम की हालत बेहद गंभीर है। आपको बता दें कि लक्सर एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत बेहद गंभीर है।

खबर है कि संगीता कनौजिया लक्सर की एसडीएम है और वह किसी काम से जा रही थी तभी सोलानी नदी के पुल के पास उनकी गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News