उत्तराखण्ड

हर परिस्थिति में नागरिकों के साथ खड़ी धामी सरकार, भूस्खलन के चलते फंसे लोगों की मदद के जारी किए हेल्पलाइन नंबर

देहरादून:-  उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता हेतु उत्तराखण्ड सरकार ने आपदा राहत हेल्पलाइन नंबर्स जारी किए हैं। किसी भी मदद हेतु निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

9411112985, 01352717380, 01352712685 इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप नंबर- 9411112780 पर भी मैसेज किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत समस्त प्रदेशवासियों एवं तीर्थ यात्रियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचें। उन्होंने समस्त जनपदों में ज़िला प्रशासन एवं SDRF को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News