उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी एक्शन मोड़ में, देर रात हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो IAS और 50 PCS अफसरों का तबादला

देहरादून:- धामी सरकार ने देर रात एक और बड़े प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दिया है। दो आईएएस अफसर व 50 पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। शासन में अपर सचिव शहरी विकास पद पर तैनात नवनीत पांडेय को चंपावत के जिलाधिकारी बना दिया गया है। वहीं शासन ने कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर भी इधर से उधर किए हैं। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इस संबंध में देर रात को आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेशों के मुताबिक, एडीएम हरिद्वार वीर सिंह बुदियाल को एडीएम रुद्रप्रयाग, एडीएम रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी संभाल रहे दीपेंद्र सिंह नेगी को एडीएम हरिद्वार, एडीएम नैनीताल अशोक कुमार जोशी को एडीएम ऊधमसिंह नगर, राजस्व परिषद देहरादून में संबंध किए गए शिवकुमार बरनवाल को एडीएम पिथौरागढ़, एडीएम पिथौरागढ़ फिंचाराम को एडीएम नैनीताल के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News