uttarakhandउत्तराखण्ड

थाना आईटीआई पुलिस द्वारा वांछित गौ तस्कर को किया गया गिरफ्तार

काशीपुर:– थाना आईटीआई पुलिस द्वारा वांछित गौ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। 12 जुलाई 2023 को उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह परिक्षेत्रीय गौवंश स्कावाड किच्छा द्वारा थाना आईटीआई मे दाखिल फर्द बरामदगी के आधार पर थाना आईटीआई में मुकदमा धारा 3/5/11(1) उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम बनाम शौकीन आदि पंजीकृत किया गया था। मुकदमे में हसन अली उर्फ हुसैनी पुत्र रहमान निवासी गढ़ी का मौहल्ला फरीदनगर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश घटना के दिन से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु उसके घर व संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गयी परन्तु वह लगातार अपने आप को छिपा रहा था।

अदालत द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। वृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने अभियुक्त हसन को मुखबिर की सूचना पर बस स्टेशन काशीपुर से गिरफ्तार किया गया। आज उसे अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रकाश सिंह विष्ट, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, सुरेंद्र कांबोज थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News