उत्तराखण्ड

धर्मनगरी हरकी पैड़ी पर रील बनाना पड़ा युवतियों को भारी, पुलिस जुटी तलाश में

हरिद्वार :-  हरकी पैड़ी के पास मालवीय घाट पर रील बनाने वाली दोनों युवतियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। युवतियों की बनाई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसमें श्री गंगा सभा से लेकर श्रद्धालुओं ने आपत्ति दर्ज कराई थी। एसपी सिटी ने कहा कि तीर्थ की मर्यादा का ध्यान रखते हुए इस तरह के वीडियो कोई भी श्रद्धालु न बनाए।

तीन दिन पहले रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें दो युवतियां मालवीय घाट के पास फिल्मी गीत पर डांस करती नजर आ रही हैं। श्री गंगा सभा के कड़ी आपत्ति जताने पर मामला गरमा गया। पूर्व में भी इस तरह की कई वीडियो वायरल हुई हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News