bihar

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात, ओडिशा तट से टकराने के बाद 10 सितंबर तक बिहार में तेज वर्षा की संभावना

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।आठ सितंबर तक उसे ओडिशा तट से टकराने के आसार है। उसके बाद दस सितंबर तक बिहार में वर्षा की उम्मीद एक बार फिर बन सकती है। अभी भी राज्य में मानसून के दौरान सामान्य से कम वर्षा रिकॉर्ड की जा रही है।
सात सितंबर तक राज्य में 828.7 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 614.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है। यानी राज्य में सामान्य से 26 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। सात सितंबर को सीतामढ़ी के पुपरी राज्य में सर्वाधिक गर्म स्थान रहा, वहां पर अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, न्यूनतम तापमान डेहरी में रिकॉर्ड किया गया, वहां पर न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 35.2 एवं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वर्तमान में मानसून की रेखा बीकानेर, कोटा, दमोह होते हुए पारादीप से गुजर रही है।
मानसून की रेखा प्रदेश से नीचे होने के कारण ही फिलहाल यहां वर्षा के आसार नहीं बन रहे हैँ। अब दस सितंबर तक उम्मीद है कि एक बार फिर राज्य में तेज वर्षा हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News