अपराधउत्तराखण्ड

रुड़की: ऊर्जा निगम की टीम पर हमला, मुकदमा दर्ज

मंगलौर: विद्युत बिल का बकाया वसूली करने गई ऊर्जा निगम की टीम पर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडालाना गांव में हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक टीम के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। यहां तक कि कागजात छीनकर फाड़ डाले। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आपको बता दें कि मंगलौर कोतवाली के ग्राम मुंडलाना बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता अशोक कुमार के मुताबिक बुधवार को उनके द्वारा बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर मुंडलाना गांव में शिविर का आयोजन किया गया था। बकाया वसूली के दौरान गांव के ही रहने वाले बृजपाल पर निगम का बकाया था। जिस पर निगम की टीम उसका कनेक्शन काटने के लिए गांव में पहुंची थी। ऊर्जा निगम के टीम के साथ बृजपाल और उसके कुछ साथियों द्वारा लाठी-डंडे से हमला कर दिया साथ ही बिजली के कनेक्शन को नहीं काटने दिया गया। इसके बाद आरोपितों ने शिविर स्थल पर पूरी टीम को घेर लिया और जाने का मौका तक नहीं दिया। अवर अभियंता अशोक कुमार ने इस संबंध में बृजपाल को नामजद करते हुए सात.आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button