उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

ऊर्जा बचत का संदेश देने निकले डीएम, लोगों को किया जागरूक

उत्तरकाशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने एक प्रेरणादायक पहल करते हुए अपने सरकारी आवास से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय तक पैदल चलकर पहुंचे।

जिलाधिकारी की इस पहल का उद्देश्य आम जनता, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को ऊर्जा बचत तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने संदेश दिया कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं और यदि सभी लोग सामूहिक रूप से प्रयास करें तो पर्यावरण संरक्षण संभव है।

डीएम प्रशांत आर्य ने जिले के नागरिकों, विशेषकर युवाओं और शासकीय सेवकों से अपील की कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहनों का उपयोग न करते हुए पैदल चलें, साइकिल का प्रयोग करें या सार्वजनिक परिवहन को अपनाएं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।

पैदल यात्रा के दौरान जिलाधिकारी ने रास्ते में स्थित सामान्य दुकानों और प्रसाद विक्रय केंद्रों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने विक्रेताओं को साफ-सफाई बनाए रखने और तय मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने राजकीय जिला अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया और वहां की स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम तुरंत उठाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News